सपाइयों ने गांव-गांव बांटा आह्वान पत्र
कहाकि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही गरीबों बेरोजगारों के सच्चे हितैषी
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 11:46 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 11:46 PM (IST)
बलरामपुर : सपा चली जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को जागरूक किया। पार्टी की नीतियों को गांव-गांव बताकर आह्वान पत्र वितरित किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख जमाल अख्तर उर्फ जद्दन खां व बब्बू खां ने क्षेत्र के दुधरा, तिन्निहवा, भरथापुर, रामअधीनडीह समेत अन्य गांवों में लोगों से संपर्क किया। पार्टी का आह्वान पत्र देकर बेरोजगारी, मजदूरी, किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। कहाकि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही गरीबों, बेरोजगारों के सच्चे हितैषी हैं। सपा शासन काल में प्रदेश में तेजी से विकास हुआ। इस समय प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। महंगाई से आमजन त्राही-त्राही कर रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें