फिजाओं में गूंजीं या हुसैन की सदाएं
बलरामपुर : दसवीं मुहर्रम यौमे आशूरा पर नगर के बड़ा चौक के पास से मातमी जुलूस निकालकर
बलरामपुर : दसवीं मुहर्रम यौमे आशूरा पर नगर के बड़ा चौक के पास से मातमी जुलूस निकालकर हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 कुनबों की शहादत को याद किया गया। अलम, ताबूत व निशान के साथ शिया समुदाय के अकीदतमंद हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर रंजोगम का इजहार कर रहे थे। युवा व किशोर नंगी पीठ पर या हुसैन की सदाओं के बीच जंजीर व छुरी का मातम करते दिखे। जुलूस नार्मल स्कूल के पीछे कर्बला पहुंचकर समाप्त हुआ। शाम को नगर व आसपास के गांवों में रखी ताजिया वीर विनय चौराहा पर एकत्र हुईं। जहां उत्कृष्ट ताजियादारों को सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी ताजियों को बहराइच मार्ग स्थित कर्बला पर दफन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने जुलूस मार्ग, इमाम चबूतरों के पास सफाई व चूने का छिड़काव कराया। गैंसड़ी क्षेत्र के 25 कर्बला पर ताजिया दफन किए गए। तुलसीपुर के नई बाजार चौक से पूर्वी छोर के कर्बला पर ताजिया दफन किए गए। देवीपाटन व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की ताजिया ओड़ाझार एवं सिकटिहवा के मध्य कर्बला पर संपन्न हुआ। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज पप्पू शामिल रहे। डीएम कृष्णा करुणेश व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सादुल्लाहनगर क्षेत्र के हजरत अब्बास दरगाह से जुलूस निकाला गया। 576 स्थानों की ताजिया नौ कर्बला पर दफन की गई। इसी तरह श्रीदत्तगंज, ललिया, हरैया, पचपेड़वा, गौरा चौराहा, रेहराबाजार समेत जिले भर में मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
अंगारों पर चलकर मनाया मातम :
-उतरौला : नगर स्थित शिया इमामबाड़े में नवीं मुहर्रम की रात नवजवानों व बच्चों ने या हुसैन की सदाएं बुलंद करते हुए नंगे पांव अंगारों पर चलकर मातम किया। शुक्रवार को शिया समुदाय का जुलूस सुभाषनगर के इमामबाड़े से निकाला गया। जो मुख्य बाजार होते हुए कर्बला पहुंचा। अमया देवरिया गांव से आए सैकड़ों अकीदतमंद इसी जुलूस में जुड़ गए। नगर पालिका अध्यक्ष हाजी इदरीस खां, एसडीएम जेबी ¨सह, सीओ मनोज यादव, कोतवाल एसके ¨सह, अनिल यादव समेत एंबुलेंस व दमकल कर्मी मौजूद रहे।