खाद विक्रेता पर गोली चलाने वाले पड़ोसी पर मुकदमा दर्ज
ठ्ठद्गद्बद्दद्धढ्डश्रह्वह्म ह्यद्धश्रश्रह्ल ढ्डह्वह्यद्बठ्ठद्गह्यह्यद्वड्डठ्ठ ढ्डड्डद्यह्मड्डद्वश्चह्वह्म द्धद्बठ्ठस्त्रद्ब ठ्ठद्ग2ह्य
बलरामपुर : बाजार निवासी खाद विक्रेता अनुराग गुप्त पर प्राणघातक हमला करने के आरोप में रजनीश तिवारी व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। हालांकि पुलिस अब तक आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
प्रभारी निरीक्षक मानवेंद्र पाठक का कहना है कि अनुराग गुप्त व रजनीश तिवारी जरवा रेलवे लाइन के बगल गैंसड़ी बाजार में रहते हैं। दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी हैं। अनुराग जमुवरिया गांव में सफाई कर्मचारी के रूप में तैनात है। बुधवार की रात वह जमुवरिया से रात करीब नौ बजे वह जमुवरिया से घर लौट रहा था। रास्ते में सिंहमोहानी व परसा के बीच स्थित आवश्यक वस्तु खाद्य निगम गोदाम के पास बाइक सवार रजनीश तिवारी व उसके साथी ने अनुराग पर पांच राउंड गोली चलाई। एक गोली अनुराग के गर्दन को छीलती हुई निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। हमलावरों ने गैंसड़ी बाजार तक उसका पीछा किया। अनुराग ने घर के अंदर भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया गया। अनुराग की तहरीर पर रजनीश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। चिकित्सीय रिपोर्ट का इंतजार है।