जासं, बलरामपुर : सफाई कर्मियों के न आने से गंदगी से निजात नहीं मिल पा रही है। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। ऐसी तमात शिकायतों को लेकर अब नगर पालिका परिषद तक दौड़ लगाने से निजात मिल सकेगी। इसके लिए नगर पालिका परिषद ने 25 वाट्सएप ग्रुप बनाने जा रहा है। जिसमें अफसर, जनप्रतिनिधि व संभ्रांतजन शामिल होंगे। वह अपनी समस्याएं ग्रुप पर साझा करेंगे। जिसका तत्काल अधिकारी निरीक्षण कर समस्या का निस्तारण कराएंगे।
25 वार्ड में 25 वाट्सएप ग्रुप : नगरवासियों से संवाद बनाए रखने के लिए नई पहल की गई है। 25 वार्डों के सापेक्ष 25 वाट्सएप ग्रुप बनाया जा रहा है। जिसमें लोग फोटो पोस्ट कर अपनी समस्याएं बताएंगे। जिसका अधिकारी तत्काल निस्तारण करवाएंगे।
इनसेट -
बनाई गई पर्ची व्यवस्था : पुलिस महकमे की सफलता के बाद नगर पालिका परिषद ने भी उसी तर्ज पर हरी पर्ची बनाने का निर्णय लिया है। अब शिकायत कर्ता को प्रार्थना पत्र के साथ हरी पर्ची दी जाएगी। ताकि वह उसे संभाल कर रख सके। अधिकारी भी उसे गुमराह नहीं कर सकेगा कि उसने ऐसा कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। समस्या के निस्तारण के बाद शिकायत कर्ता को बुलाकर सहमति ली जाएगी। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि नगर पालिका परिषद के ईओ ने सुझाव मांगा था। जिस पर यह व्यवस्था लागू की गई है। वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि शाबान अली ने बताया कि दो जनसुनवाई अधिकारी नामित किए गए हैं। जो आमजन की शिकायतों का निस्तारण करेंगे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
1952 से 2019 तक इन राज्यों के विधानसभा चुनाव की हर जानकारी के लिए क्लिक करें।