Move to Jagran APP

हल्की बारिश से बढ़ी ठंड, गेहूं की फसल को लाभ

जिले में शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट ली। तेज हवाओं

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Feb 2021 10:42 PM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2021 10:42 PM (IST)
हल्की बारिश से बढ़ी ठंड, गेहूं की फसल को लाभ
हल्की बारिश से बढ़ी ठंड, गेहूं की फसल को लाभ

बलरामपुर : जिले में शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट ली। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश ने गलन बढ़ा दी है। ठंड के पलटवार से तापमान में गिरावट आई है। मौसम में अचानक हुए बदलाव से आम जन असहज दिखे। बारिश के बीच लोग छाता लेकर घरों से निकले। वहीं बच्चे व बुजुर्ग घरों में ही कैद हो गए।

loksabha election banner

हल्की बारिश से गेहूं की फसल को लाभ है। तापमान अधिकतम 21 व न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर में थोड़ी देर के लिए धूप निकली जो बेदम रही। कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अंकित तिवारी ने बताया कि आने वाले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम हवाएं चलने से ठंड बढ़ेगी। तापमान में गिरावट आने से गलन भी अधिक होगी। बादल हटने के बाद कोहरा छाने की संभावना है। मसूर, चना, गेहूं व सब्जी को फायदा हुआ है। खेत में काट कर रखी सरसों की फसल के भीगने से नुकसान हो सकता है। गुल रही बिजली : बारिश के बीच बिजली कटौती से लोगों को हलकान होना पड़ा। जिला मुख्यालय के कई मुहल्लों में गुरुवार रात से ही बिजली नहीं थी। नगर के पहलवारा, गदुराहवा, पानी टंकी, सिविल लाइन, नौशहरा, चिकनी मुहल्लों में बिजली की आवाजाही रात से ही चल रही थी जो सुबह 11 बजे पूरी तरह बहाल हो सकी। राजेंद्र गुप्त, मोहन कुमार, राहुल व विवेक कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात में बिजली अधिकारियों का मोबाइल फोन रिसीव नहीं होता है। इसलिए सही जानकारी भी लोगों को नहीं मिल पाती है। पेयजल के लिए भी लोगों को तरसना पड़ा है। अधिशासी अभियंता सुनील कुमार का कहना है कि सूचना मिलते ही खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल करा दी जाती है। हवा चलने के कारण कुछ स्थानों पर आपूर्ति सामान्य होने में समय लगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.