Move to Jagran APP

नहर के पास मिला तेंदुए का शव, पांच लोग घायल

ललिया थाना क्षेत्र के सुगानगर लहेरी गांव के मजरे चैलहवा

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 09:48 PM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 09:48 PM (IST)
नहर के पास मिला तेंदुए का शव, पांच लोग घायल
नहर के पास मिला तेंदुए का शव, पांच लोग घायल

बलरामपुर : ललिया थाना क्षेत्र के सुगानगर लहेरी गांव के मजरे चैलहवा में शुक्रवार की रात तेंदुए के हमले में पांच लोग घायल हो गए। गांव निवासी बुधराम, उसके बेटे अनिल, अजय कुमार पांडेय उर्फ मास्टर, छोटकऊ व प्रहलाद का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा में किया गया। शनिवार सुबह गांव स्थित नहर के पास तेंदुए का शव मिलने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। वन विभाग के अधिकारियों ने छानबीन शुरू कर दी है।

loksabha election banner

बताया जाता है कि गांव निवासी मास्टर शुक्रवार की रात शौच के लिए खेत में गए थे। गांव के पश्चिम की ओर से तेंदुए ने आकर उस पर हमला बोल दिया। हल्ला-गुहार होने पर ग्रामीणों ने तेंदुए को खदेड़ा। तेंदुआ भागता हुआ गांव के उत्तर की ओर गया, जहां मौजूद बुधराम पर हमलावर हो गया। उसे बचाने के प्रयास में उसका बेटा अनिल, छोटकऊ व प्रहलाद भी घायल हो गए। रात में तेंदुए के आंतक के बाद सुबह उसका शव नहर के पास बरामद हुआ। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बुधराम व अनिल की हालत गंभीर होने पर जिला मुख्यालय रेफर किया गया है। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के एसडीओ नीरज आर्य ने बताया कि वयस्क मादा तेंदुए का शव बनकटवा रेंज लाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर में भी तेंदुए की दहशत :

नगर के नीलबाग पैलेस में मंगलवार को तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत है। कुआंनो रेंज के अधिकारियों ने तेंदुए को कैद करने के लिए पैलेस में पिजरा लगाया है, लेकिन अब तक वह पकड़ में नहीं आया है। चार दिन बाद भी तेंदुए के पिजरे में न आने से मुहल्लावासियों की नींद उड़ गई हैं। लोग अपने बच्चों व पालतू पशुओं की सुरक्षा को लेकर चितित हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.