Move to Jagran APP

अपनी मांग सुहागन हो, संग हमेशा साजन हो

बलरामपुर पति की दीर्घायु व सफलता की कामना के लिए सुहागिन महिलाओं

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Oct 2021 12:50 AM (IST)Updated: Mon, 25 Oct 2021 12:50 AM (IST)
अपनी मांग सुहागन हो, संग हमेशा साजन हो
अपनी मांग सुहागन हो, संग हमेशा साजन हो

बलरामपुर : पति की दीर्घायु व सफलता की कामना के लिए सुहागिन महिलाओं ने रविवार को करवा चौथ का निराजल व्रत रखा। चंद्र दर्शन के बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत तोड़ा। महिलाएं इसकी तैयारी में सुबह से ही जुटी रहीं। व्रत के बाद पतियों ने महिलाओं को उपहार भी दिए।

prime article banner

करवा चौथ को सुहागिनों का त्योहार माना जाता है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को महिलाएं यह व्रत रखती हैं। इसमें सूर्योदय के पहले से चंद्र दर्शन तक सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु, स्वास्थ्य व सफलता की कामना करती हैं। सुहागिनों ने निराजल व्रत रखकर परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना की। चलनी से चांद व अपने पति का दीदार कर पूजन किया। जिलाधिकारी श्रुति ने पति एसएसपी अयोध्या शैलेश पांडेय के साथ पारंपरिक रूप से करवा चौथ का पूजन किया। नगर के पुरैनिया मुहल्ला में स्थित आनंद सत्संग भवन में करवा चौथ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सिधी परिवार की रीता, गीता, कोमल, अर्चना, ममता समेत कई अन्य महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। एक दूसरे को करवा चौथ की कथा भी सुनाई। महिलाओं ने श्रृंगार कर चांद के निकलने का इंतजार किया। चंद्र दर्शन के बाद पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत समाप्त किया।

नगर के भगवतीगंज में कांता केसरवानी, उदिता, सुमन अग्रवाल, मोना, ऋतु अग्रवाल ने चलनी की ओट से पिया का दीदार किया। चरण छूकर पति परमेश्वर का आशीर्वाद लिया। पति ने भी उन्हें अपने हाथों से पानी पिलाकर साथ जीने-मरने की कसमें खाईं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.