Move to Jagran APP

बर्खास्त साथी की बहाली की मांग पर अड़े होमगार्ड, किया प्रदर्शन

तरूण कुमार तिवारी श्रीराम सुरेंद्र चौघरी राजेश शुक्ल संजय कुमार ओम प्रकाश प्रदीप कुमार राम नरेश शुक्ल रामकुमार शिव नराण लक्ष्मण प्रसाद शुक्ल परशुराम तिवारी मनमोहन दास भारती पाटेश्वरी प्रसाद काशीराम धर्मराज प्रसाद व जय प्रकाश पाठक मौजूद रहे। दूसरी तरफ जिला कमांडेंट सतीश कुमार सिंह का कहना है कि वसूली का आरोप लगाकर विभाग की छवि धूमिल कर रहे हैं। आंदोलन दो होमगार्ड पवन सोनी व वीरेंद्र शुक्ल की सेवा समाप्त कर दी गई है। पवन मिश्र पर ड्यूटी में लापरवाही व वीरेंद्र शुक्ल पर उप चुनाव अंबेडकरनगर ड्यूटी में जा रहे होमगार्डों को भड़काने का आरोप है। दोनों को बर्खास्त कर दिया गया है। दोनों अपना प्रत्यावेदन मंडलीय कमांडेंट को दे सकते हैं। उनके निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 09:52 PM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 06:11 AM (IST)
बर्खास्त साथी की बहाली की मांग पर अड़े होमगार्ड, किया प्रदर्शन
बर्खास्त साथी की बहाली की मांग पर अड़े होमगार्ड, किया प्रदर्शन

बलरामपुर : जिला कमांडेंट पर उत्पीड़न व धन उगाही का आरोप लगाते हुए होमगार्डों ने कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। दो साथी होमगार्ड की बहाली न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल को ज्ञापन दिया। कमांडेंट ने बर्खास्त होमगार्डों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने के तहत कार्रवाई करने की बात कही है।

loksabha election banner

उप्र होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को भी कार्यबहिष्कार व प्रदर्शन जारी रहा। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ल की अगुवाई में होमगार्ड आंदोलनरत हैं। जिलाध्यक्ष ने कहाकि जिला कमांडेंट की मनमानी से सभी परेशान हैं। ड्यूटी लगाने के नाम पर वसूली की जाती है। विरोध करने वालों को नोटिस देकर सेवा समाप्त कर दी जाती है। होमगार्ड अपने उत्पीड़न के खिलाफ सड़क तक संघर्ष करेंगे। प्रवीण चंद्र द्वाविेदी ने कहाकि बर्खास्त दोनों साथियों को बहाल न किए जाने तक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। तरूण कुमार तिवारी, श्रीराम, सुरेंद्र चौघरी, राजेश शुक्ल, संजय कुमार, ओम प्रकाश, प्रदीप कुमार, राम नरेश शुक्ल, रामकुमार, शिव नरायण, लक्ष्मण प्रसाद शुक्ल, परशुराम तिवारी, मनमोहन दास भारती, पाटेश्वरी प्रसाद, काशीराम, धर्मराज प्रसाद व जय प्रकाश पाठक मौजूद रहे। दूसरी तरफ जिला कमांडेंट सतीश कुमार सिंह का कहना है कि वसूली का आरोप लगाकर विभाग की छवि धूमिल किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। पवन सोनी व वीरेंद्र शुक्ल की सेवा समाप्त कर दी गई है। पवन मिश्र पर ड्यूटी में लापरवाही व वीरेंद्र शुक्ल पर उप चुनाव में जा रहे होमगार्डों को भड़काने का आरोप है। दोनों को बर्खास्त कर दिया गया है। दोनों अपना प्रत्यावेदन मंडलीय कमांडेंट को दे सकते हैं। उनके निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.