Move to Jagran APP

होमगार्डो का कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन जारी

पदाधिकारियों ने मंगलवार को भी कार्यबहिष्कार व प्रदर्शन जारी रखा। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ल ने कहाकि जिला कमांडेंट की मनमानी के खिलाफ आंदोलन बहाली तक जारी रहेगा। जो आरोप उन्होंने लगाया है। वह बेबुनियाद है। सभी होमगार्ड अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा से करते हैं। उत्पीड़न का विरोध करने वालों को नोटिस देकर सेवा समाप्त कर दी जाती है। अशोक कुमार ने कहाकि होमगार्ड अपने उत्पीड़न के खिलाफ सड़क तक संघर्ष करेंगे। मांगे पूरी होने तक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। राजेश कुमार प्रवीण कुमार सुरेंद्र राम मनोहर तरूण कुमार तिवारी श्रीराम सुरेंद्र चौघरी राजेश शुक्ल संजय कुमार ओम प्रकाश प्रदीप कुमार राम नरेश शुक्ल रामकुमार शिव नरायण लक्ष्मण प्रसाद शुक्ल अयोध्या प्रसाद भगवानदीन जमुना प्रसाद नागेश्वर राम जानकी मनमोहन व सूर्यभान तिवारी मौजूद रहे। जिला कमांडेंट सतीश कुमार सिंह का कहना है कि कार्रवाई नियमों के तहत किया गया है। उत्पीड़न का आरोप निराधार है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Dec 2019 09:28 PM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2019 06:12 AM (IST)
होमगार्डो का कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन जारी
होमगार्डो का कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन जारी

बलरामपुर : बर्खास्त साथियों की बहाली की मांग को लेकर होमगार्डों ने कलेक्ट्रेट गेट पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन किया। चार दिसंबर से प्रदेश के सभी होमगार्डों से आंदोलन का समर्थन करने की अपील की है। दूसरी तरफ कमांडेंट ने बर्खास्त होमगार्डों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने की बात कही है।

loksabha election banner

उप्र होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को भी कार्यबहिष्कार व प्रदर्शन जारी रखा। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ल ने कहाकि जिला कमांडेंट की मनमानी के खिलाफ आंदोलन बहाली तक जारी रहेगा। जो आरोप उन्होंने लगाया है। वह बेबुनियाद है। सभी होमगार्ड अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा से करते हैं। उत्पीड़न का विरोध करने वालों को नोटिस देकर सेवा समाप्त कर दी जाती है। अशोक कुमार ने कहाकि होमगार्ड अपने उत्पीड़न के खिलाफ सड़क तक संघर्ष करेंगे। मांगे पूरी होने तक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। राजेश कुमार, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र, राम मनोहर, तरूण कुमार तिवारी, श्रीराम, सुरेंद्र चौघरी, राजेश शुक्ल, संजय कुमार, ओम प्रकाश, प्रदीप कुमार, राम नरेश शुक्ल, रामकुमार, शिव नरायण, लक्ष्मण प्रसाद शुक्ल, अयोध्या प्रसाद, भगवानदीन, जमुना प्रसाद, नागेश्वर, राम जानकी, मनमोहन व सूर्यभान तिवारी मौजूद रहे। जिला कमांडेंट सतीश कुमार सिंह का कहना है कि कार्रवाई नियमों के तहत किया गया है। उत्पीड़न का आरोप निराधार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.