Move to Jagran APP

पुलिस कार्यशैली के विरोध में आज धरना देंगे शिक्षक

-कैंपस जागरण संवादसूत्र बलरामपुर उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पर हुए जानलेवा हमला के आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध शिक्षक सोमवार को नगर कोतवाली के सामने चक्का जाम कर प्रदर्शन करेंगे। संघ के जिला महामंत्री मंगल देव मिश्र ने कहाकि 30 जनवरी को सुआंव नाला के पास संगठन के जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला हुआ था। जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आई थीं। मामले के आरोपित फैजान शेख को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन उसके छह साथियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। इसी से क्षुब्ध शिक्षक दस फरवरी को दोपहर दो बजे तुलसीपार्क में एकत्र होंगे। इसके बाद नगर कोतवाली तक पुलिस कार्यशैली के विरोध में जुलूस निकाला जाएगा। जरूरत पड़ने पर नगर कोतवाली के सामने चक्का जाम भी किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 10:26 PM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2020 06:09 AM (IST)
पुलिस कार्यशैली के विरोध में आज धरना देंगे शिक्षक
पुलिस कार्यशैली के विरोध में आज धरना देंगे शिक्षक

बलरामपुर :उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पर हुए जानलेवा हमला के आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध शिक्षक सोमवार को नगर कोतवाली के सामने चक्का जाम कर प्रदर्शन करेंगे।

loksabha election banner

संघ के जिला महामंत्री मंगल देव मिश्र ने कहाकि 30 जनवरी को सुआंव नाला के पास संगठन के जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला हुआ था। जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आई थीं। मामले के आरोपित फैजान शेख को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन उसके छह साथियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। इसी से क्षुब्ध शिक्षक दस फरवरी को दोपहर दो बजे तुलसी पार्क में एकत्र होंगे। इसके बाद नगर कोतवाली तक पुलिस कार्यशैली के विरोध में जुलूस निकाला जाएगा। जरूरत पड़ने पर नगर कोतवाली के सामने चक्का जाम भी किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.