गायत्री परिवार ने गुरु की महिमा का किया बखान
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के नाश के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जप करते हुए यज्ञ में आहुति डाली
बलरामपुर : गुरु पूर्णिमा पर्व पर रविवार को जिले में गुरु पूजन उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें गुरु को ईश्वर से महान बताते हुए चरण वंदना की गई। गैंसड़ी में गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों ने गुरु पूर्णिमा पर गुरुभक्ति यज्ञ किया। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के नाश के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जप करते हुए यज्ञ में आहुति डाली। ब्लॉक संयोजक राधे गोविद गुप्त ने यज्ञ की शुरुआत गुरु वंदना से की। कहाकि गुरु व्यक्ति नहीं बल्कि शक्ति है। गुरु के बिना जीवन अपूर्ण है। युवा प्रकोष्ठ प्रभारी संदीप जायसवाल ने गायत्री मंत्र की 24 आहुति यज्ञ भगवान को समर्पित की। अजय सैनी, प्रिस वर्मा, आकाश कसौधन, राधेश्याम भोजवाल, पन्नालाल जायसवाल, अर्जुन विश्वकर्मा, संगीता जायसवाल, तारावती, प्रज्ञा, श्रद्धा, राम नारायण मौजूद रहे। उधर पचपेड़वा गायत्री शक्तिपीठ पर शारीरिक दूरी का अनुपालन करते हुए यज्ञ-पूजन किया गया। मुख्य अतिथि गुलाब विश्वकर्मा व माया विश्वकर्मा ने यज्ञ का शुभारंभ किया। वैश्विक महामारी कोरोना को जड़ से खत्म करने के लिए लोगों ने आहुति डाली। नानक चंद अग्रवाल, कृष्ण कुमार पांडेय, अंगद प्रजापति, बालेश्वर प्रसाद, आकाश सोनी, पप्पू जायसवाल, लीलाधर, बब्बन प्रजापति, सीमा सोनी, सितारा देवी, सीमा गुप्ता मौजूद रहीं।