गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ..
बलरामपुर : अनंत चतुर्दशी के दिन रविवार को जिले में गणपति प्रतिमा विसर्जन की धूम रची। गणपति
बलरामपुर : अनंत चतुर्दशी के दिन रविवार को जिले में गणपति प्रतिमा विसर्जन की धूम रची। गणपति बप्पा मोरिया, मंगलमूर्ति मोरिया, जय गणेश देवा के जयकारों के बीचे नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। आयोजन स्थलों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।
उतरौला संवादसूत्र के अनुसार नगर स्थित ज्वाला महारानी मंदिर पर एकत्र गणेश प्रतिमाएं डाकघर पहुंची। वहां से वापस मुख्य मार्ग होते हुए पिपरा घाट पर विधि-विधान से प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। युवा डीजे की भक्तिपूर्ण धुनों पर थिरकते रहे। खाकीदास मंदिर, पुराना अस्पताल, राम जानकी मंदिर, लालगंज, मधपुर, पंचवटी मंदिर, कश्यप मुहल्ला समेत कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन हुआ। बड़ी मस्जिद पर समाजसेवी नसीरुद्दीन खां ने श्रद्धालुओं को पानी की बोतलें बांटी। तुलसीपुर संवादसूत्र के अनुसार नगर के थाना मोड़, सब्जी मंडी, नई बाजार, शिव मंदिर, पुरानी बाजार, बैरागीपुरवा रोड, देवीपाटन सहित कई स्थानों पर पांच दिनों तक गणेशोत्सव की धूम रही। देवीपाटन में मंदिर गेट के पास शनिवार रात गणेश आरती के बाद बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने फीता काटकर किया। राजकुमार गुप्त, संतोष मोदनवाल, अवधेश शुक्ल, मनीष खन्ना, विश्राम ¨सह मौजूद रहे। थाना मोड़ पर आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। रामजी आर्य ने प्रतिभागी बच्चियों को पुरस्कृत किया। रविवार सुबह हवन व पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। मिल चौराहे पर एकत्र गणेश प्रतिमाओं को सिरिया नाला ले जाकर विसर्जित किया गया। सादुल्लाहनगर संवादसूत्र के अनुसार क्षेत्र के मनुवागढ़ स्थित गणेश प्रतिमा को बिसुही नदी के अमघटी घाट पर विसर्जित किया गया। इसके पूर्व गणेश पूजन महोत्सव में विधायक उतरौला रामप्रताप वर्मा ने गणेश भगवान की पूजा-अर्चना की। रविवार को आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रमेश चंद्र तिवारी, बहरैची प्रसाद गुप्त, दीपचंद जायसवाल, रामकरन, रामराज, संदीप वर्मा मौजूद रहे।