अज्ञात कारणों से लगी आग में गृहस्थी राख
थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव में आज दोपहर करीब दो बजे रामसूरत के घर में अज्ञात कारणों से लगी आग में 20 हजार नगदी करीब 50 हजार का जेवरात साइकिल समेत करीब डेढ़ लाख की गृहस्थ की सामान जलकर राख हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 09:46 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 06:09 AM (IST)
बलरामपुर : क्षेत्र के हसनापुर गांव निवासी रामसूरत के मकान में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। अग्निकांड में घर में रखा 20 हजार रुपये नकद, करीब 50 हजार के जेवरात व साइकिल समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। डायल 112 की पुलिस टीम व ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। लेखपाल मनोज कुमार यादव ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट भेजी गई है। पीड़ित को जल्द ही सहायता राशि दिलाई जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें