करंट लगने से किसान की मौत, बेटा घायल
बेटे के साथ धान की रोपाई कर रहा था। बेटे को बचाने में गई जान
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 11:11 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 11:11 PM (IST)
बलरामपुर : तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुल्हिनडीह के मजरा परसपुर में खेत के कटीले तार में करंट उतरने से किसान प्रभु दयाल की मौत हो गई है। प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि प्रभूदयाल अपने बेटे मनोज कुमार के साथ धान की रोपाई कर रहा था। बगल के खेत में कटीला तार लगा था। शाम चार बजे मनोज कुमार ने खेत में लगे कटीले तार को छू लिया। तार में कुछ दूर पर विद्युत पोल से करंट उतर आया था। जिसके कारण मनोज वही चिपक गया। जिसको बचाने के लिए पिता प्रभु दयाल भी चपेट में आ गया। जिससे घटना स्थल पर ही प्रभु दयाल की मौत हो गई। जबकि मनोज को गंभीर हालत में तुलसीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें