Move to Jagran APP

जिलाध्यक्ष के लिए आठ नामांकन, प्रदेश नेतृत्व करेगा घोषित

दिन गहमा गहमी दिखी। सुबह 11 बजे से नामांकन शुरू होना था लेकिन प्रस्तावकों की तलाश में प्रक्रिया देर से शुरू हुई। अपने चहेते को अध्यक्ष बनाने के लिए चारों विधायक सदर पल्टूराम कैलाश नाथ शुक्ल शैलेश कुमार सिंह राम प्रताप वर्मा व पूर्व सांसद दद्?दन मिश्र डटे रहे। कार्यालय में कार्यकर्ता खेमों में बंटे नजर आए। सह चुनाव अधिकारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद पर सात व प्रदेश परिषद के लिए पांच ने नामांकन किया है। नामांकन पत्र प्रदेश नेतृत्व को सौंप दिया जाएगा। घोषणा वहीं से की जाएगी। डीपी सिंह अजय कृष्ण पांडेय मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 10:21 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 06:10 AM (IST)
जिलाध्यक्ष के लिए आठ नामांकन, प्रदेश नेतृत्व करेगा घोषित
जिलाध्यक्ष के लिए आठ नामांकन, प्रदेश नेतृत्व करेगा घोषित

बलरामपुर : भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को आठ लोगों ने नामांकन किया। जिसमें वर्तमान जिलाध्यक्ष का भी नाम शामिल है। सभी नामांकन पत्रों की जांच कर अंतिम निर्णय के लिए सूची क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दी गई है।

loksabha election banner

पार्टी हाईकमान ने जिलाध्यक्ष पद के लिए अधिकतम 55 वर्ष आयु तय की है। आयु सीमा को देखते हुए जिलाध्यक्ष के लिए युवा पदाधिकारियों ने भी नामांकन कर अपनी दावेदारी पेश की है। जिससे अटकलों का बाजार गर्म है। वहीं चर्चा है कि संगठन की बागडोर युवाओं को देने के लिए इस बार आयु सीमा तय कर दी गई है। कई सालों से पार्टी में सक्रिय रहने के बाद भी प्रभावशाली पद न पाने की मलाल रखने वाले कार्यकर्ताओं ने नामांकन कर वरिष्ठजन को चकित कर दिया। वर्तमान जिलाध्यक्ष राकेश सिंह पूर्व में भी अध्यक्ष रह चुके हैं। एक बार फिर अध्यक्ष बनने के लिए नामांकन किया है। इनके मुकाबले में जिला मंत्री अजय सिंह पिकू व विनय प्रकाश त्रिपाठी मजबूत दावेदार हैं। इनके साथ ही अनूप चंद गुप्त, बृजेंद्र तिवारी, कुसुम चौहान, रामकरन मिश्र व प्रदीप सिंह ने नामांकन किया है। चर्चा है कि यदि संगठन ने सख्ती से नियमों का पालन किया, तो पुराने दिग्गज दौड़ से बाहर हो जाएंगे। ऐसे में कोई नया चेहरा ही जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठेगा। दावेदार विजय गुप्त को पूरे पांच प्रस्तावक न मिलने से पर्चा नहीं भर सके। नौ के सापेक्ष 45 प्रस्तावकों की जरूरत थी, लेकिन 44 ही थे।

पूरे दिन रही गहमा-गहमी : पार्टी कार्यालय अटल भवन में चुनाव को लेकर पूरे दिन गहमा गहमी दिखी। सुबह 11 बजे से नामांकन शुरू होना था, लेकिन प्रस्तावकों की तलाश में प्रक्रिया देर से शुरू हुई। अपने चहेते को अध्यक्ष बनाने के लिए चारों विधायक सदर पल्टूराम, कैलाश नाथ शुक्ल, शैलेश कुमार सिंह, राम प्रताप वर्मा व पूर्व सांसद दद्दन मिश्र डटे रहे। कार्यालय में कार्यकर्ता खेमों में बंटे नजर आए। सह चुनाव अधिकारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद पर सात व प्रदेश परिषद के लिए पांच ने नामांकन किया है। नामांकन पत्र प्रदेश नेतृत्व को सौंप दिया जाएगा। घोषणा वहीं से की जाएगी। डीपी सिंह, अजय कृष्ण पांडेय मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.