उतरौला में पिछले चुनाव से अच्छा रहा भाजपा का प्रदर्शन
संवादसूत्र उतरौला (बलरामपुर) लोक सभा चुनाव में भाजपा ने 2017 में हुए विधान सभा चुनाव से भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए आठ प्रतिशत मतों में इजाफा कर इस विधान सभा में अपनी जीत बनाए रखी। गोंडा लोकसभा के चुनाव में इस विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के कीर्तिवर्धन सिंह ने सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी विनोद कुमार पंडित सिंह को 13764 मतों से शिकस्त दी। विधान सभा के चुनाव में भाजपा के राम प्रताप वर्मा ने कुल पड़े मतों में से 42.9 प्रतिशत मत प्राप्त किए थे। सपा के प्रत्याशी को 2
बलरामपुर : लोक सभा चुनाव में भाजपा ने 2017 में हुए विधान सभा चुनाव से भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए आठ प्रतिशत मतों में इजाफा कर इस विधानसभा में अपनी जीत बनाए रखी। गोंडा लोकसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के कीर्तिवर्धन सिंह (95207) ने सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी विनोद कुमार पंडित सिंह को 13764 मतों से शिकस्त दी। विधान सभा के चुनाव में भाजपा के राम प्रताप वर्मा ने कुल पड़े मतों में से 42.9 प्रतिशत मत प्राप्त किए थे। सपा के प्रत्याशी को 28.24 प्रतिशत व बसपा के प्रत्याशी को 22.56 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे। सपा-बसपा गठबंधन होने के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा था कि दोनों दलों के कुल प्राप्त 51.8 प्रतिशत मत भाजपा के प्रत्याशी को चुनौती दे सकते हैं, लेकिन भाजपा ने अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए इन दलों के मतों में से आठ प्रतिशत वोट अपने पाले में कर लिया। गठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनसभा की थी। कांग्रेस के लिए प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की जनसभा भी कोई चमत्कार नहीं कर सकी। कांग्रेस की कृष्णा पटेल को कुल 2.75 प्रतिशत मत ही मिल सके। भाजपा ने किसी करिश्माई चेहरे को प्रचार में उतारने के बजाय राष्ट्रवाद, सबका साथ सबका विकास जैसे नारों पर चुनाव लड़ा था। जिसका बेहतर नतीजा सामने आया। लोकसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन से मुदित विधायक राम प्रताप वर्मा का कहना है कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व, जनहितकारी योजनाओं व राष्ट्रवाद के मुद्दे पर जनता ने अपना स्पष्ट निर्णय दिया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप