Move to Jagran APP

पूर्व विधायक सहित 400 बंदियों के लिए गए नमूने, चार और पॉजिटिव

जिला कारागार में 64 बंदियों के पॉजिटिव निकलने के बाद सतर्कता बढ़

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 10:09 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 05:14 AM (IST)
पूर्व विधायक सहित 400 बंदियों के लिए गए नमूने, चार और पॉजिटिव
पूर्व विधायक सहित 400 बंदियों के लिए गए नमूने, चार और पॉजिटिव

संवादसूत्र, बलरामपुर :

loksabha election banner

जिला कारागार में 64 बंदियों के पॉजिटिव निकलने के बाद सतर्कता बढ़ गई है। कारागार में निरुद्ध पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी सहित 400 बंदियों के नमूने लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार जेल प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। संक्रमित मिले 64 बंदियो को दो बैरकों में रखा गया है। इनकी निगरानी लखनऊ से आई चिकित्सकों की टीम कर रही है। जेलर बालकृष्ण मिश्र ने बताया कि संक्रमितों की लगातार निगरानी की जा रही है। गुरुवार को अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल व अपर पुलिस अधीक्षक अरविद मिश्र ने जेल का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।

-सीएमओ डॉ.घनश्याम सिंह ने बताया कि जिले में चार नए केस और मिले हैं, जिनमें एक बैंक व स्वास्थ कर्मी भी शामिल हैं। पॉजिटिव मिले लोगों में एक रानीजोत देवरिया व एक बांसेडील श्रीदत्तगंज का निवासी है। उधर 28 संक्रमितों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 1326 पॉजिटिव मिले हैं। 21 लोगों की मौत हुई है। 1084 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 221 केस एक्टिव हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.