गांव-गांव सरकार की योजनाओं का करें बखान
कांग्रेस सरकार जो 65 सालों में नहीं कर पाई उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया। यह बात गांधी संकल्प यात्रा की अगुवाई करते हुए सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि योगी व मोदी सरकार जनता के लिए समर्पित है।
बलरामपुर : कांग्रेस सरकार जो 65 साल में नहीं कर पाई, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच साल में कर दिखाया। यह बात गांधी संकल्प यात्रा की अगुवाई करते हुए सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि योगी व मोदी सरकार जनता के लिए समर्पित है। इसके पूर्व उन्होंने क्षेत्र के डाक बंगले में बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहाकि संकल्प यात्रा के दौरान गांव-गांव सरकार की योजनाओं को बताएं। पात्रों को योजना का लाभ मिले। इसके लिए कार्यकर्ता भी सजग रहे। यूपी सिंह, संतोष सिंह उर्फ पिकू सिंह बहरैची गुप्त, रमेश तिवारी, अनूप गुप्त, ज्ञान चंद सोनी, वीरेंद्र दास, रमेश तिवारी, हरवंश सिंह, राजकुमार गुप्त, हीरालाल वर्मा, भारत नरेश सिंह, गणेश प्रताप सिंह, अरविद मिश्र, धर्म प्रकाश चौहान, दीपू जायसवाल, अनिल तिवारी, डीके गुप्त, रमेश चौहान, राधेश्याम गुप्त व प्रमोद तिवारी शामिल रहे। बाद में सादुल्लाहनगर मंडल घासी पोखरा के हनुमान मंदिर पर पौधारोपण किया।