समस्याओं के भंवर में उलझा केन यूनियन वार्ड
बलरामपुर : नगर को चार चेयरमैन देने वाला केन यूनियन वार्ड बदहाली का शिकार है। नालियों
बलरामपुर : नगर को चार चेयरमैन देने वाला केन यूनियन वार्ड बदहाली का शिकार है। नालियों की सफाई न होने से जलनिकासी बाधित है। जिससे सड़क पर गंदा पानी भर जाता है। खेल मैदान अतिक्रमण का शिकार है। पुराने जर्जर खंभों से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। मुहल्ले में बेतरतीब स्थापित चिकमंडी से लोगों को परेशानी हो रही है। नवनिर्मित नाले पर स्लैब नहीं बनाया गया। वार्ड में तीन इंटर कॉलेज, गन्ना समिति, पशु अस्पताल होने के बावजूद यहां की बदहाली दूर नहीं हो पा रही है। वार्डवासियों का दर्द बयां करती हालचाल टीम के सदस्य योगेंद्र मिश्र की रिपोर्ट-
पब्लिक के बोल :
- रूपचंद गुप्त का कहना है कि सफाई न होने से नालियां कूड़े से भर गई हैं। बारिश में सड़क पर कीचड़ व जलभराव हो जाता है। डॉ. शरीफ का कहना है कि फा¨गग न होने से मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। रामजी आर्य का कहना है कि बिजली के जर्जर खंभे दुर्घटना का सबब बने हुए हैं। श्यामदीप मिश्र ने बताया कि मुहल्ले में बने नाले की सतह बराबर न होने से जलनिकासी बाधित है। बारिश में लोगों के घरों में पानी भर जाता है। बाबुल चक्रवर्ती का कहना है कि दुकानों के सामने नवनिर्मित नाला पर ढक्कन नहीं लगाया गया है। जिससे आवागमन में परेशानी होती है। इमरान का कहना है कि कस्तूरबा आर्य बालिका इंटर कॉलेज के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ है। अखिलेश आर्य ने बताया कि खेल मैदान में अतिक्रमण कर दोनों तरफ खुली नालियां बना दी गईं हैं। अजय ¨सह ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय न होने से लोग खुले में शौच जाने को विवश हैं। मिट्ठू शाह ने बताया कि वार्ड में हैंडपंप का अभाव होने से लोग पानी के लिए भटकते हैं। सभासद पाटेश्वरी प्रसाद गुप्त का कहना है कि बोर्ड बैठक में समस्याओं को रखा गया है। जल्द ही समाधान किया जाएगा।