नहर में मिले शव की हुई पहचान
पानी में फिसलकर वह नहर में चला गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 11:52 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 11:52 PM (IST)
बलरामपुर : कोतवाली क्षेत्र के चित्तौड़गढ़ जलाशय से निकली मुख्य नहर में मिले शव की पहचान जरवा निवासी सत्य नारायण गिरी के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक डीडी मिश्र ने बताया कि शनिवार की शाम चित्तौड़गढ़ जलाशय के बैराज से करीब 50 मीटर दूरी पर युवक का शव बहता मिला था। आस-पास गांवों में सूचना दी गई थी। मृतक के भाई सालिकराम गिरि ने बताया कि सत्य नारायण गिरी शुक्रवार की सुबह थारू क्षेत्र में चेलाही के लिए गया था। चित्तौड़गढ़ जलाशय के पास शौच के लिए बैराज के आगे पानी में उतर रहा था। पानी में फिसलकर वह नहर में चला गया। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें