पीएम के जन्मदिन पर कोरोना योद्धाओं का हुआ सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिवस भाजपा पदाधिकारियों कार्यकता
संवादसूत्र, बलरामपुर :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिवस भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने मिठाई एवं फल वितरित कर मनाया। पार्टी कार्यालय अटल भवन में पूर्व सांसद दद्दन मिश्र की अगुवाई में केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी। कहाकि प्रधानमंत्री के रूप में देश को एक सेवक मिला है। जो सबका साथ सबका विकास के सपने को साकार करने में रात दिन काम कर रहा है। पूर्व सांसद ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में कोरोना योद्धाओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उतरौला में विधायक राम प्रताप वर्मा ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया।
प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप तिवारी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई। कृष्ण कुमार गिहार, अभिनव मिश्र, विशाल सिंह, सूरज तिवारी, सूर्यबली सिंह, रवींद्र गुप्त मौजूद रहे। दूसरी तरफ जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सदर विधायक पल्टूराम, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, महिला मोर्चा की मंजू तिवारी, ललिता तिवारी, आद्या सिंह, वरुण सिंह मोनू, बृजेंद्र तिवारी, कृष्ण गोपाल गुप्त, विनोद गिरि, सुभाष पाठक, संदीप उपाध्याय, झूमा सिंह, साधना पांडे, बिदू विश्वकर्मा ने महिला चिकित्सालय, संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया। उतरौला विधानसभा प्रमुख सुधीर श्रीवास्तव, आनंद त्रिपाठी, महेंद्र प्रताप सिंह, सीबी माथुर, डॉ. सीपी सिंह, डॉ. हिना कौशर, देवानंद गुप्त, फणींद्र गुप्त ने मरीजों को फल वितरित किया।