Move to Jagran APP

क्रय केंद्र बंद तो कहीं फंसा भुगतान, अन्नदाता परेशान

बलरामपुर जिले में धान खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। केंद्र पर आने वाले किसानों क

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 09:54 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 09:54 PM (IST)
क्रय केंद्र बंद तो कहीं फंसा भुगतान, अन्नदाता परेशान
क्रय केंद्र बंद तो कहीं फंसा भुगतान, अन्नदाता परेशान

बलरामपुर :

loksabha election banner

जिले में धान खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। केंद्र पर आने वाले किसानों को तौल कराने के लिए परेशान होना पड़ता है। मंडी समिति व क्रय विक्रय समिति समेत अन्य क्रय केंद्रों पर किसानों को अक्सर बिना तौल के मायूस लौटना पड़ता है। अधिकारी तुलनात्मक रिपोर्ट तैयार कर कागज का पेट भर रहे हैं। अफसर क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर हिदायत तो देते हैं, लेकिन हालात नहीं सुधर रहे हैं। एक माह से बंद हैं क्रय केंद्र :

-तुलसीपुर : क्षेत्र में दो धान क्रय केंद्र सहकारी क्रय विक्रय केंद्र तुलसीपुर व बेलीखुर्द में बनाए गए थे। दोनों क्रय केंद्रों पर 20 दिसंबर के बाद धान खरीद बंद कर दी गई है। क्रय केंद्र प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि बेलीखुर्द पर पांच हजार के सापेक्ष 4800 क्विंटल खरीदा गया है। सहकारी क्रय विक्रय केंद्र तुलसीपुर में 10 हजार के सापेक्ष 9800 क्विंटल धान खरीद की गई है। इसके बाद क्रय केंद्र बंद कर दिया गया। बताया कि किसानों का करीब नौ लाख रुपये का बकाया है। जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा। गैंसड़ी व नचौरी में चल रही खरीद :

-गैंसड़ी : धान क्रय केंद्र गैंसड़ी पर 10 हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष शनिवार तक 115 किसानों से 7697 क्विंटल धान की खरीदारी की गई है। 33 किसानों का करीब 48 लाख रुपये बकाया है। केंद्र प्रभारी जगराम ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीद की जा रही है। जमुनीखुर्द क्रय केंद्र करीब 20 दिन से एजेंसी ने बंद कर दिया है। प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि 10 हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 104 किसानों से 7131 क्विंटल धान खरीदा गया है। 16 किसानों का 24 लाख 85 हजार रुपये बकाया है। धान क्रय केंद्र नचौरी के प्रभारी श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि 140 किसानों से 10150 क्विंटल धान की तौल हुई है। खरीदारी चल रही है।

यहां भी प्रभावित है खरीद :

-नगर के भगवतीगंज मंडी समिति में एफसीआइ के केंद्र पर तौल नहीं हो रही थी। प्रभारी विनोद मौर्य ने बताया कि धान का उठान होने पर खरीद की जाएगी। मंडी समिति ने अपना क्रय केंद्र बंदकर दिया है। उतरौला स्थित धान क्रय केंद्र पर सोमवार को तौल नहीं हो रही थी। बताया गया कि केंद्र प्रभारी अवकाश पर हैं। मुहम्मदनगर ग्रंट निवासी परशुराम, रवींद्र पाल, उतरौला निवासी मुहम्मद अकरम व मुहम्मद आजम ने बताया कि टोकन लेने के बाद एक माह से दौड़ रहे हैं, लेकिन खरीद नहीं हो पा रही है। केंद्र प्रभारी का फोन रिसीव नहीं हो रहा है। सादुल्लाहनगर में साधन सहकारी समिति अधीनपुर में 10 हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 1340.30 क्विंटल धान की तौल हुई है। केंद्र प्रभारी बालक राम शुक्ल ने बताया कि किसानों की प्रतीक्षा की जा रही है। अब तक कोई किसान नहीं आया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.