फाइलों में भर रहे सड़कों के घाव, धरातल पर नहीं उतर रहे जिम्मेदार
ढ्डड्डस्त्र ष्श्रठ्ठस्त्रद्बह्लद्बश्रठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ढ्डड्डस्त्र ष्श्रठ्ठस्त्रद्बह्लद्बश्रठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ढ्डड्डस्त्र ष्श्रठ्ठस्त्रद्बह्लद्बश्रठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ढ्डड्डस्त्र ष्श्रठ्ठस्त्रद्बह्लद्बश्रठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ढ्डड्डस्त्र ष्श्रठ्ठस्त्रद्बह्लद्बश्रठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ढ्डड्डस्त्र ष्श्रठ्ठस्त्रद्बह्लद्बश्रठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ढ्डड्डस्त्र ष्श्रठ्ठस्त्रद्बह्लद्बश्रठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ढ्डड्डस्त्र ष्श्रठ्ठस्त्रद्बह्लद्बश्रठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ढ्डड्डस्त्र ष्श्रठ्ठस्त्रद्बह्लद्बश्रठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ढ्डड्डस्त्र ष्श्रठ्ठस्त्रद्बह्लद्बश्रठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ढ्डड्डस्त्र ष्श्रठ्ठस्त्रद्बह्लद्बश्रठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ढ्डड्डस्त्र ष्श्रठ्ठस्त्रद्बह्लद्बश्रठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ढ्डड्डस्त्र ष्श्रठ्ठस्त्रद्बह्लद्बश्रठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ढ्डड्डस्त्र ष्श्रठ्ठस्त्रद्बह्लद्बश्रठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र
बलरामपुर : बाढ़ व बारिश से गांव से लेकर शहर तक की अधिकांश सड़कें गड्ढे में तब्दील हो चुकी हैं। जिससे लोगों का राह चलना दुश्वार है। वाहनों के चक्के गड्ढों में फंस जाते हैं। महराजगंज तराई व हरैया क्षेत्र के कई गांव की मुख्य सड़क पहाड़ी नाला में गत दिनों आई बाढ़ में बह गई। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। अफसर सड़क की मरम्मत के लिए सिर्फ कागजी कोरम पूरा कर रहे हैं। महराजगंज तराई क्षेत्र में दांदव से महादेव गोसाई जाने वाली सड़क चार माह पूर्व बाढ़ के पानी से कट गई थी। जिसे अब तक दुरुस्त नहीं कराया गया है। हरिहरनगर से सुगानगर को जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त है। शिव सिंह, संजय सिंह, फजल खां, संतोष तिवारी, मुहम्मद शफीक का कहना है कि गांव तक वाहन नहीं पहुंच पाते हैं। दस किलोमीटर का चक्कर लगाकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचना पड़ता है। इसी तरह हरैया सतघरवा क्षेत्र के भड़सहिया को जोड़ने वाली सड़क कट गई थी। ननके, सुशीला, सुधा, सुनीता व रामू ने बताया कि गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तुलसीपुर एसडीएम विनोद सिंह ने बताया कि सड़क मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है। शीघ्र ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।