डॉ. देवेश बने अंतरराष्ट्रीय मंडल के असिस्टेंट ट्रेनर
रोटरी ग्रेटर बलरामपुर के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व असिस्टेंट गवर्नर डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव को अंतरराष्ट्रीय मंडल 3120 का असिस्टेंट ट्रेनर नियुक्त किया गया है।
बलरामपुर : रोटरी ग्रेटर बलरामपुर के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व असिस्टेंट गवर्नर डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव को अंतरराष्ट्रीय मंडल 3120 का असिस्टेंट ट्रेनर नियुक्त किया गया है। रोटरी अंतरराष्ट्रीय मंडल के गवर्नर रोटेरियन करुणेश कुमार श्रीवास्तव ने डॉ. देवेश के लंबे समय से किए गए सामाजिक कार्यों व 34 वर्ष की रोटरी सदस्यता को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी है। इससे पूर्व उन्हें रोटरी अंतरराष्ट्रीय द्वारा प्रतिष्ठित फोर एविनो सर्विस सम्मान' प्रदान किया जा चुका है। इस उपलब्धि पर रोटरी ग्रेटर के अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, सचिव डॉ. नितिन शर्मा, आनंद उपमन्यु, डॉ. जुबेर अहमद, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. एमपी तिवारी, तीरथ दास तोलानी, संजय शर्मा, डॉ. अशोक सिंह, मलय पाहवा, वसी अहमद, सुभाष चंद्र मिश्र ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।