49 गांवों में पशु आश्रय स्थल निर्माण शुरू
जिले के 49 ग्राम पंचायतों में पशु आश्रय स्थल का निर्माण शुरू कर दिया गया है। मनरेगा से आश्रय स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। डीसी मनरेगा महेंद्र देव ने बताया कि
बलरामपुर : जिले के 49 ग्राम पंचायतों में पशु आश्रय स्थल का निर्माण शुरू कर दिया गया है। मनरेगा से आश्रय स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। डीसी मनरेगा महेंद्र देव ने बताया कि सभी नौ ब्लॉकों में कार्य तेजी से चल रहा है। 101 पशु आश्रय स्थल का लक्ष्य इसी माह में पूरा करना है। बताया कि सदर विकास खंड में भीखपुर, भगवानपुर, रोवारी, विशुनीपुर व गैंड़ास बुजुर्ग में एक ग्राम दुधरा में निर्माण किया जा रहा है। उतरौला में गरीबनगर, बभनीबुजरु्ग, तीलखीबढ़या में पशु आश्रय केंद्र का लगभग आधा कार्य पूरा हो गया है। इसी तरह श्रीदत्तगंज में पांच, तुलसीपुर में चार, रेहराबाजार में चार, पचपेड़वा में सात, गैंसड़ी में 13 व हरैया सतघरवा में आठ गांवों में खाईं खोदाई का कार्य चल रहा है। बताया कि टीन सेड पर एक लाख 95 हजार रुपये खर्च होंगे। चारा व पानी की भी व्यवस्था आश्रय स्थलों पर की जाएगी। एक पशु आश्रय स्थल चार से छह लाख रुपये का बजट खर्च होगा। इनके निर्माण से बेसहारा पशुओं को आश्रय मिल जाएगा।