अयोध्या फैसले के मद्देनजर कांग्रेस का आंदोलन स्थगित
केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का 15 नवंबर तक चलने वाला आंदोलन अयोध्या फैसला आने के बाद स्थगित कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि सरकार की नीतियों के खिलाफ आमजन को जागरुक करने के लिए पांच से 15 नवंबर तक ब्लॉक तहसील व जिला स्तर पर पर्चा वितरित करने छात्रों के बीच में जाकर बेरोजगारी पर चर्चा व किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। जिसे पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार स्थगित कर दिया गया है। अगली तिथि आने पर बैठक कर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाएगा।
बलरामपुर : केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का 15 नवंबर तक चलने वाला आंदोलन अयोध्या फैसला आने के बाद स्थगित कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि सरकार की नीतियों के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के लिए पांच से 15 नवंबर तक ब्लॉक, तहसील व जिला स्तर पर पर्चा वितरित करने, छात्रों के बीच में जाकर बेरोजगारी पर चर्चा व किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। जिसे पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार स्थगित कर दिया गया है। अगली तिथि आने पर बैठक कर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाएगा।