अज्ञात कारणों से लगी आग से 12 आशियाने हुए राख
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को लगी आग से 12 आशियाने राख हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के सहजौरा बसालतपुरवा में सुबह करीब 11 बजे गोमती प्रसाद के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सीताराम कमलेश कुमार जगदीश दुखराम ओमप्रकाश व राम प्रसाद के घर भी जलने लगे। मकान में रखा राशनजेवरात कपड़ा व नगदी जल गई। पीड़ित बेघर हो गए हैं।
बलरामपुर : जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को लगी आग से 12 आशियाने राख हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के सहजौरा बसालतपुरवा में सुबह करीब 11 बजे गोमती प्रसाद के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सीताराम, कमलेश कुमार, जगदीश, दुखराम, ओमप्रकाश व राम प्रसाद के घर भी जलने लगे। मकान में रखा राशन,जेवरात, कपड़ा व नगदी जल गई। पीड़ित बेघर हो गए हैं। ग्रामीण रक्षाराम, दयाराम, रामभरत, शिवा कुमार, धर्मेंद्र, केवल व निसार मोहम्मद ने बताया कि दो घंटे मशक्कत के बाद किसी तरह आग बुझाई जा सकी। आरोप है कि अग्निशमन विभाग को फोन करने के बाद भी दमकल समय से गांव नहीं पहुंचा। जिसके चलते लोगों की गृहस्थी जल गई। लेखपाल राजबहादुर ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गयी है। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र स्थित मुख्य बाजार निवासी सुबराती के मकान में अज्ञात कारण से आग लग गई। घटना के समय मकान में कोई नहीं था। सभी लोग रिश्तेदार के यहां गए थे। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर पीड़ित घर पहुंचा तब तक उसका सामान जलने से राख हो चुका था। बंजारा टोला गांव निवासी सलीम, चांदतारे, अकबर, नूर मोहम्मद व जवाहर के घर अज्ञात कारणों से लगी आग से गृहस्थी राख हो गई। लेखपाल प्रहलाद सिंह ने बताया है कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट भेज दी गई है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप