एबीवीपी ने तेलंगाना के सीएम का फूंका पुतला
-कैंपस जागरण चित्र परिचय 30 बीएलएम 021 संवादसूत्र बलरामपुर हैदराबाद में डॉ. प्रियंका राव के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की घटना से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में आक्रोश फैल गया है। शनिवार को एबीवीपी के सदस्यों ने एमएलके महाविद्यालय के गेट पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीराव का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। जिला संयोजक जयशंकर मिश्र ने कहा कि तेलंगाना की कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। आए दिन वहां बेटियों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। अपराधियों को कानून का जरा भी भय नहीं रह गया है। नगर मंत्री गौरव द्विवेदी ने कहाकि दुष्कर्म के आरोपितों को बीच चौराहे पर फांसी दी जाए। साथ ही पीड़िता के परिवारजन को मुआवजा का प्रावधान किया जाएगा। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए डॉ. प्रियंका राव के हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग की। सुरेंद्र चौधरी राजा सिंह जीतू त्रिपाठी प्रवीण सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बलरामपुर : हैदराबाद में डॉ. प्रियंका राव के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की घटना से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में आक्रोश फैल गया है। शनिवार को एबीवीपी के सदस्यों ने एमएलके महाविद्यालय के गेट पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीराव का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया।
जिला संयोजक जयशंकर मिश्र ने कहा कि तेलंगाना की कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। आए दिन वहां बेटियों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। अपराधियों को कानून का जरा भी भय नहीं रह गया है। नगर मंत्री गौरव द्विवेदी ने कहाकि दुष्कर्म के आरोपितों को बीच चौराहे पर फांसी दी जाए। साथ ही पीड़िता के परिवारजन को मुआवजा दिया जाए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग की। सुरेंद्र चौधरी, राजा सिंह, जीतू त्रिपाठी, प्रवीण सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।