Move to Jagran APP

एल-टू अस्पताल में भर्ती सात की मौत, 73 नए पाजिटिव

जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती सात संक्रमितों की मौत

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 09:42 PM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 09:42 PM (IST)
एल-टू अस्पताल में भर्ती सात की मौत, 73 नए पाजिटिव
एल-टू अस्पताल में भर्ती सात की मौत, 73 नए पाजिटिव

बलरामपुर : जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती सात संक्रमितों की मौत हो गई जबकि 73 नए पाजिटिव मिले हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.विजय बहादुर सिंह ने बताया कि नगर के नई बस्ती निवासिनी कलावती को संयुक्त अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शनिवार को उसने दम तोड़ दिया।

loksabha election banner

हरैया सतघरवा की लखौरा निवासिनी मीरा सिंह व शिवपुरा के अमौवा निवासिनी शबाना को शुक्रवार को संयुक्त अस्पताल में भर्ती किया गया था। दोनों की उसी दिन मौत हो गई। गोविद बाग निवासिनी माजिदा खातून गुरुवार को संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराई गई थीं। माजिदा ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। तलुसीपुर धर्मकाटा निवासिनी नीलम पांच मई को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराई गई थी। दो दिन बाद शुकवार को उनकी मौत हो गई। पिपरा निवासी माताप्रसाद को संयुक्त अस्पताल में गुरुवार को भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को मौत हो गई। उतरौला के गनवरिया खुर्द निवासी लिल्लाही को पांच मई को संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक दिन बाद गुरुवार को दम तोड़ दिया। इसके अलावा 73 नए पाजिटिव मिले हैं। 56 स्थानों पर मिलें इन संक्रमितों को होम आइसालेट कर इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है। उधर संक्रमित चल रहे 100 लोग स्वस्थ हो गए। सीएमओ ने बताया कि अब तक 5896 पाजिटिव मिल चुके हैं। इनमें 94 लोगों की मृत्यु हो गई। 4682 लोग स्वस्थ हो गए। 1120 केस एक्टिव हैं। इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का किया निरीक्षण :

जिलाधिकारी श्रुति व पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। डीएम ने कहाकि नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से सहयोग की अपील की। कोरोना क‌र्फ्यू व कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन कराने के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। टीम-9 के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.