जांच को भेजे गए 288 नमूने, 1103 का इंतजार
संवादसूत्र बलरामपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों से अलग-अलग लोगों के नमूने लिए जा रहे हैं। गुरुवार को 2
By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 09:24 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 09:24 PM (IST)
बलरामपुर : जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों से अलग-अलग लोगों के नमूने लिए जा रहे हैं। गुरुवार को 288 नमूने लिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि जिले से अब तक 11696 कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें 10474 निगेटिव व 102 पॉजिटिव मिले हैं। 1103 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। अब तक 73 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि 27 केस एक्टिव हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें