पुल बनने से 15 गांव के लोगों को होगी सुविधा
जो चार माह तक चलेगा। जो चार माह तक चलेगा। जो चार माह तक चलेगा। जो चार माह तक चलेगा। जो चार माह तक चलेगा। जो चार माह तक चलेगा। जो चार माह तक चलेगा। जो चार माह तक चलेगा। जो चार माह तक चलेगा। जो चार माह तक चलेगा।
बलरामपुर : पचपेड़वा व गैंसड़ी ब्लॉक के बीच स्थित भाभर नाला पर पुल का निर्माण न होने से 15 गांव के लोगों की जिला व ब्लॉक मुख्यालय की राह आसान नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों को 30 किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। वहीं बरसात के दिनों में नाले में पानी बढ़ते ही आवागमन पांच माह तक बंद हो जाता है।
ग्रामीणों ने बताई परेशानी : तिलकहना निवासी एपी सिंह व प्रधान अनुज मिश्र ने बताया कि पुल बन जाने से धवाई, मानपुर, सोनबरसा, सोनपुर, बसंतपुर, मध्यनगर, सिसवा, सेमरहना, विजयनगर, बलदेवनगर, भगवानपुर समेत 15 गांवों के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा। उक्त गांव के लोगों को ब्लॉक व जिला मुख्यालय तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मध्यनगर के प्रधान सुभाष वर्मा व मुहम्मद मुनव्वर खान का कहना है कि पुल न बनने से क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी इस गंभीर समस्या के निस्तारण की पहल नहीं की।
जिम्मेदार के बोल : विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू का कहना है कि पुल निर्माण के लिए सीएम से मिलकर प्रस्ताव दिया है। शीघ्र ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। पुल बनने से ग्रामीणों को सुविधा होगी।