चार बंदियों समेत 11 पॉजिटिव,16 हुए स्वस्थ
वर्तमान में 175 केस एक्टिव हैं।
बलरामपुर : लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जेल में चार बंदी संक्रमित मिले हैं। जबकि महिला अस्पाल में एक स्वास्थ्य कर्मी व एक तीमारदार पॉजिटिव पाए गए। खलवा मुहल्ला, बड़ा पुल, नई बस्ती, अजबनगर फरेंदा व प्रेम सेवा अस्पताल उतरौला में भी एक-एक संक्रमित मिले हैं। उधर संक्रमित चल रहे 16 लोगों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर मुक्त कर दिया गया। सीएमओ डॉ.घनश्याम सिंह ने बताया कि अब तक 1245 पॉजिटिव मिल चुके है। इनमें 21 की मौत व 1049 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 175 केस एक्टिव हैं। अलग-अलग रखे गए संक्रमित बंदी :
-जेलर बाल कृष्ण मिश्र ने बताया कि जेल में अब तक पांच कैदी संक्रमित निकल चुके हैं। इन्हें अलग-अलग तन्हाई बैरक में रखा गया है। साथ ही कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।