राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव-2019 की स्क्री¨नग
-देश व प्रदेश स्तर पर होने वाले युवा संसद में लेंगे भाग -जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में हुई स्क्री¨नग जागरण संवाददाता, बलिया: युवाओं में राष्ट्रीय एवं सामाजिक मुद्दों पर समझ एवं अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना तथा संसदीय प्रणाली को समझने के लिए प्रोत्साहित करने की ²ष्टि से पूरे देश में राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2019 मनाया जाना है।
जागरण संवाददाता, बलिया: युवाओं में राष्ट्रीय एवं सामाजिक मुद्दों की समझ एवं अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना तथा संसदीय प्रणाली को समझने के लिए प्रोत्साहित करने की ²ष्टि से पूरे देश में राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव-- 2019 मनाया जाना है। इसके तहत गुरुवार को जननायक चन्द्रशेखर विश्विद्यालय में युवा संसद के आयोजन में भाग लेने के लिए विश्वविद्यालय में छात्र छात्राओं के पंजीकरण और स्क्री¨नग की प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
18 से 25 वर्ष के युवाओं के चयन के लिए विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के छात्र तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र छात्राओं ने सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओं से सुकन्या समृद्धि, भ्रष्टाचार पर शून्य सहिष्णुता नीति आदि पूर्व निर्धारित विषयों पर अपने विचार रखे। स्मरण रहे कि 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माक संसद आयोजित करने का विचार रखा था। इससे 2022 तक देश की प्रमुख समस्याओं के समाधान पर युवाओं के विचारों को जाना जाए। जिसे नवीन भारत की आवा•ा कहा गया। स्क्री¨नग प्रक्रिया में नोडल अधिकारी डॉ. साहेब दूबे, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय पाण्डेय तथा शिक्षक डॉ. जैनेर्न्द पाण्डेय, डा. शिवेन्दर त्रिपाठी, डॉ. राजीव कुमार व डा. सुजीत वर्मा आदि मौजूद थे।