दुर्घटना में युवक घायल
मनियर-बलिया मार्ग पर गौरा बगहीं के पास शुक्रवार को पिकअप के धक्के से एक बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने पीएचसी पहुंचाया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 06:11 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 06:11 PM (IST)
जासं, मनियर (बलिया) : मनियर-बलिया मार्ग पर गौरा बगहीं के पास शुक्रवार को पिकअप के धक्के से एक बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने पीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मनियर थाना क्षेत्र के दुर्गीपुर छितौनी निवासी अभिमन्यु गोंड़ (28) पुत्र अर्जुन गोंड़ बाइक से मनियर जा रहा था। गौरा बगहीं के पास पीछे से आ रही पिकअप ने जोरदार धक्का मार दिया। इससे वह गंभर रुप से घायल हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें