युवा चेतना के सदस्यों ने एनएच पर रोकी रफ्तार
जागरण संवाददाता बलिया मालदेपुर मोड़ पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह
जागरण संवाददाता, बलिया : मालदेपुर मोड़ पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह किसानों के भारत बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे। एनएच-31 को कुछ देर के लिए कार्यकर्ताओं के साथ वाहनों का आवागमन रोक कर प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किसान एकता जिंदाबाद, काला कृषि बिल वापस लो का नारा लगाते हुए एनएच-31 पर वाहनों का गमनागमन रोक दिया। रोहित ने कहा कि किसान सड़क पर 13 दिन से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे है और केंद्र सरकार कुंभकर्णी नींद में हैं। किसान भारत में भगवान माने जाते हैं। इन्हें सरकार ने चौराहा पर खड़ा कर दिया है। मोदी सरकार भ्रम फैलाकर आंदोलन को कमजोर करना चाहती है। युवा चेतना पूरी ताकत के साथ किसानों के साथ खड़ी है। प्रदर्शन करने वालों में अजय राय मुन्ना,बच्चा सिंह, बैजू राय, जमाल हुसैन, जिशान अहमद अंसारी, सैफ नवाज, नकुल राय, अजय ओझा, चमचम तिवारी, सन्नी तिवारी, आलोक राय सोनू, राहुल यादव, आदित्य चौबे, रामजी पांडेय आदि शामिल रहे।