भगवान श्रीराम पर फेसबुक पर अमर्यादित पोस्ट करने का आरोपित युवक गिरफ्तार
जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) भगवान प्रभु श्रीराम पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के आ
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jun 2021 07:03 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jun 2021 07:03 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : भगवान प्रभु श्रीराम पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपित युवक आकाश जोहनिनो (22) निवासी मंदा थाना रसड़ा को कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार की सुबह तहरीर देकर विद्याभूषण जायसवाल निवासी ़कासिमाबाद रोड थाना रसड़ा ने आरोप लगाया था कि हमारी फेसबुक आईडी पर आकाश जोहनिनो ने हिदू धर्म के आराध्य प्रभु श्रीरामचंद्र पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। तहरीर मिलते ही पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें