निर्माणाधीन पुल से गिरा मजदूर, मौत
श्रीरामपुर घाट पर पिछले कई वर्षों से निर्माणाधीन जनेश्वर मिश्रा सेतु पर काम कर रहे मजदूर औरंगाबाद जिले के सुसनार गांव निवासी प्रदीप राम (24) पुत्र
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 09:31 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 09:31 PM (IST)
जासं, दुबहड़ (बलिया) : श्रीरामपुर घाट पर पिछले कई वर्षों से निर्माणाधीन जनेश्वर मिश्र सेतु पर मंगलवार को काम के दौरान गिरने से प्रदीप राम (24) पुत्र हुसैनी राम निवासी सुसनार, औरंगाबाद की मौत हो गई। इससे मजदूरों में शोक की लहर दौड़ गई। वह गंगा उस पार पुल पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी बीच संतुलन खोने से वह नीचे गिर गया। आनन-फानन में उसके साथी मजदूर उसे नाव में लाद कर गंगा इस पार लाकर जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें