Move to Jagran APP

अनाथालय व वृद्धाश्रम में ऊनी कपड़े वितरित

सर्दी का मौसम शुरू होते ही दयावानों के हाथ भी बेसहारों की मदद को उठने लगे हैं। इसी क्रम में नगर के निवासी कपड़ा व्यवसायी सुनील सिंह ने अपने पिता मधेश्वर सिंह के हांथो फेफना के अनाथालय और गड़वार के वृद्धाश्रम में ऊनी कपड़े व साल वितरित किए। सर्दी के मौसम में ऊनी कपड़े प्राप्त कर सभी के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर सुनील सिंह ने कहा कि यह नेक कार्य करने पर मन को सबसे ज्यादा शांति मिलती है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 08:38 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 06:06 AM (IST)
अनाथालय व वृद्धाश्रम में ऊनी कपड़े वितरित
अनाथालय व वृद्धाश्रम में ऊनी कपड़े वितरित

जासं, बलिया : सर्दी का मौसम शुरू होते ही दयावानों के हाथ भी बेसहारों की मदद को उठने लगे हैं। इसी क्रम में नगर के निवासी कपड़ा व्यवसायी सुनील सिंह ने अपने पिता मधेश्वर सिंह के हाथों फेफना के अनाथालय और गड़वार के वृद्धाश्रम में ऊनी कपड़े व साल वितरित किए। सर्दी के मौसम में ऊनी कपड़े प्राप्त कर सभी के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर सुनील सिंह ने कहा कि यह नेक कार्य करने पर मन को सबसे ज्यादा शांति मिलती है।

prime article banner

इस मौके पर चाइल्ड लाइन के राजू सिंह ने कहा कि समाज में आज ऐसे ही लोगों की जरूरत है। आज के युग में परोपकार से बढ़कर कोई दूसरी पूजा नहीं है। हम गरीबों की मदद में थोड़ा भी करें तो वह उनके लिए बड़ा योगदान है। इस मौके पर सुधांशु सहित अनाथालय व वृद्धाश्रम के कर्मचारी भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK