जेल में रहकर जीता ग्राम प्रधान का चुनाव
ब्लॉक के अराजीमुख्तिपुर के ग्राम प्रधान का चुनाव अंजनी राज
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 May 2021 06:17 PM (IST)Updated: Mon, 03 May 2021 06:17 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गड़वार (बलिया) : ब्लॉक के अराजीमुख्तिपुर के ग्राम प्रधान का चुनाव अंजनी राजभर ने जेल में रहकर जीत लिया। वीरेंद्र चौहान को 150 मतों से पराजित कर दिया। बताते हैं कि अंजनी ने 20 अप्रैल को गड़वार ब्लॉक में नामांकन दाखिल किया था। उसी रात चुनावी रंजिश में निवर्तमान प्रधान वीरेंद्र से मारपीट हो गई, मामले में अंजनी जेल में हैं। लेकिन परिजनों ने इनका प्रचार किया। इन्होंने 531 मत प्राप्त किया जबकि वीरेंद्र को 381 मत। इनके जीत का प्रमाण पत्र छोटे भाई संजय राजभर को दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें