ट्रैक्टर के धक्के से घायल महिला की मौत
जासं, बिल्थरारोड (बलिया) : उभांव थाना के चौकिया मोड़ के समीप बाइक से पति संग घर जाने के द
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 05:23 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 05:23 PM (IST)
जासं, बिल्थरारोड (बलिया) : उभांव थाना के चौकिया मोड़ के समीप बाइक से पति संग घर जाने के दौरान ट्रैक्टर के धक्के से घायल मीरा देवी (35) की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी गई है। मीरा देवी अपने पति दीपक कुमार संग अस्पताल से दवा लेकर गुरुवार की शाम बाइक से अपने घर जा रही थी। घर के समीप पहुंचने के महज कुछ कदम दूर ही मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। इससे जख्मी पति-पत्नी दोनों को सीयर सीएचसी भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें