सड़क हादसों में युवक समेत दो लोगों की मौत
जागरण संवाददाता बलिया जनपद के दो स्थानों पर शुक्रवार की रात हुए सड़क हादसों में युवक स
जागरण संवाददाता, बलिया: जनपद के दो स्थानों पर शुक्रवार की रात हुए सड़क हादसों में युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को जिला अस्पताल स्थित मर्चरी में भेजवाया दिया।
इंदरपुर: नगरा-गड़वार मार्ग के सलेमपुर बीज गोदाम के पास रात करीब 9 बजे वाहन के धक्के से बाइक सवार मोहित चौहान (46) निवासी मझौवा थाना गड़वार की मौत हो गई। वहीं साथ रहे उनके ही गांव के संजय चौहान (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। इनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। दोनों बाइक से सलेमपुर किसी काम आए हुए थे। यहां से अपने गांव जाने के लिए बाइक से निकले। इसी बीच तेज गति कार ने धक्का मार दिया। इससे मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथ रहा संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया।
दुबहड़: बांसडीडरोड के पास बाइकों की टक्कर में विशाल सिंह (38) निवासी अड़रा की मौत हो गई। विशाल सिंह पुत्र कामेश्वर सिंह घोड़हरा किसी कार्यवश शुक्रवार की सुबह ही घर से निकला था। देर शाम किसी व्यक्ति ने आकर सूचना दी की उसका कहीं पर एक्सीडेंट हो गया है। उसे जिला चिकित्सालय में पुलिस ने भर्ती कराया है। इस परिजन तत्काल अस्पताल पहुंच गए। उसके शव के पोस्टमार्टम हाउस में देखकर दहाड़ मार कर रोने लगे। दो भाइयों में छोटे विशाल का विवाह लगभग पांच वर्ष पहले हुआ था। उसके एक पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। युवक की मौत की खबर सुनकर गांव में शोक की लहर व्याप्त है।
-------
पिकअप व बाइक की
टक्कर में एक घायल
जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : रसड़ा क्षेत्र के नगरपुरा-चिलकहर मार्ग के कझारी गांव के सामने शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे पिकअप व बाइक की टक्कर में बाइक सवार जनार्दन सिंह (40) निवासी टीकादेवरी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पिकअप चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। जनार्दन बाइक से घर से चिलकहर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच तेज गति की पिकअप ने ओवर टेक के चक्कर में इनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया।