समीक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष का हुआ स्वागत
जासं, बलिया : भृगु मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश शासन सचिवालय संघ के कंप्यूटर सहायक व समीक्ष्
जासं, बलिया : भृगु मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश शासन सचिवालय संघ के कंप्यूटर सहायक व समीक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष बनाने के बाद गृह जनपद में आने पर संजय कुमार यादव का भव्य स्वागत किया गया। भृगु मंदिर परिसर में छात्र नेताओं व गांव के लोगों ने भव्य स्वागत किया गया। इस पर संजय यादव ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी जिले के लोगों व कर्मचारियों के हक हकूक की लड़ाई लड़ता रहूंगा। इस मौके पर छात्र नेता कृष्णा प्रताप यादव गोलू, तेज प्रताप ¨सह, सूरज तिवारी, रंजीत, छोटू यादव, गंगा दयाल, रामनाथ यादव, रामजी यादव, लक्ष्मण यादव, ¨चटू तिवारी, राजेश यादव, रविशंकर, विनोद यादव, सुरेश यादव, अशोक यादव, मुन्ना ¨सह गुड्डू, अजीत यादव, कन्हैया उपाध्याय, अजय मौर्या आदि मौजूद थे।