जमीन के मुआवजे के लिए आत्मदाह की चेतावनी
जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : पुराने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन सड़क पुल के लिए सुरेमनपुर गांव निवासी अरुण कुमार तिवारी सहित कई लोगों की जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से न्याय की गुहार संबधित किसानों ने लगाई है। वहीं अरुण कुमार तिवारी का कहना है कि पांच नवंबर तक अगर उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वह पांच नवंबर को उसी निर्माणाधीन सेतु पर आत्मदाह कर लेंगे। अरुण कुमार तिवारी ने अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश सेतु निगम बलिया, जिलाधिकारी बलिया व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रतिवेदन भेजकर आरोप लगाया है कि बैरिया तहसील के लेखपाल व अन्य कर्मचारी, अधिकारी, सेतु निगम के अधिकारियों व कुछ ठेकेदारों ने फर्जीवाड़ा कर बिना मूल्य दिए उनकी जमीन हड़प ली है। इसकी जांच होनी चाहिए। साथ ही जमीन का मुआवजा तत्काल भुगतान कराने की गुहार लगाई है।
जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : पुराने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन सड़क पुल के लिए सुरेमनपुर गांव निवासी अरुण कुमार तिवारी सहित कई लोगों की जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से न्याय की गुहार संबधित किसानों ने लगाई है। वहीं श्री तिवारी का कहना है कि पांच नवंबर तक अगर उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वह पांच नवंबर को उसी निर्माणाधीन सेतु पर आत्मदाह कर लेंगे। उन्होंने अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश सेतु निगम बलिया, जिलाधिकारी बलिया व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रतिवेदन भेजकर आरोप लगाया है कि बैरिया तहसील के लेखपाल व अन्य कर्मचारी, अधिकारी, सेतु निगम के अधिकारियों व कुछ ठेकेदारों ने फर्जीवाड़ा कर बिना मूल्य दिए उनकी जमीन हड़प ली है। इसकी जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने जमीन का मुआवजा तत्काल भुगतान कराने की भी गुहार लगाई है।