राम विवाह का मंचन देख भाव विभोर हुए दर्शक
जागरण संवाददाता रेवती (बलिया) स्थानीय रामलीला मैदान में आयोजित लीला मंचन के छठवें दिन राम
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 05:26 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 05:26 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रेवती (बलिया) : स्थानीय रामलीला मैदान में आयोजित लीला मंचन के छठवें दिन राम-सीता विवाह व परशुराम-लक्ष्मण संवाद की प्रस्तुति देख दर्शक भाव विभोर हो उठे। इसके पूर्व दिन में गाजे-बाजे के साथ निकली राम बारात का लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
इस दौरान भगवान राम के जयकारे से पूरा वातावरण राममय हो गया। लीला कलाकारों के बेहतर अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। इस मौके भाजपा नेता कनक पांडेय, आयोजन समिति के गोलू पटेल, राजू पांडेय, कुंदन पांडेय, मुनमुन पांडेय, अमित श्रीवास्तव, सुधीर पांडेय आदि सदस्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें