घर पर जाकर भी लगा रहे टीका
जासं दुबहड़ (बलिया) कोविड-19 के टीकाकरण हेतु सरकार अब किसी भी कीमत पर टीका लगा

जासं, दुबहड़ (बलिया) : कोविड-19 के टीकाकरण हेतु सरकार अब किसी भी कीमत पर टीका लगाने के लिए प्रयत्नशील है। इसके लिए जो व्यक्ति बूथ पर नहीं आ पा रहे हैं, उन्हें घर पर जाकर भी टीका लगाया जा रहा है। बेलहरी ब्लाक के सीताकुंड ग्राम सभा में लगातार पांचवें दिन टीकाकरण किया गया। बहुत से ग्रामीण अभी तक टीका को लेकर मन में भ्रम पाल रखे थे। ऐसे लोगों को समझा कर टीका लगाया गया। इससे लोगों में टीका के प्रति जागरूकता बढ़ी है। प्रति दिन 60 से 90 लोगों को टीका लगाया जा रहा है।
Edited By Jagran