अनियंत्रित स्कार्पियो पोल से टकराकर घर में घुसी
जागरण संवाददाता सुखपुरा(बलिया) थाना क्षेत्र के भोजपुर ग्राम में सुखपुरा -गड़वार मार्ग पर बुध
जागरण संवाददाता, सुखपुरा(बलिया) : थाना क्षेत्र के भोजपुर ग्राम में सुखपुरा -गड़वार मार्ग पर बुधवार को देर रात अनियंत्रित स्कार्पियो ने विद्युत पोल को जोरदार टक्कर मारते हुए एक व्यक्ति के घर में घुस गई। इसकी वजह से मकान मालिक की भैंस जहां घायल हो गईं वहीं दरवाजे पर रखा कई समान क्षतिग्रस्त हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना थाना सुखपुरा को दे दी है।
कनराम राम का मकान सुखपुरा-गड़वार रोड पर भोजपुर गांव में सड़क से थोड़ी दूरी पर है। मकान के सामने ही बिजली का एक पोल गाड़ा गया है। सुखपुरा से गड़वार की तरफ जा रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पोल को जोरदार टक्कर मारते हुए कनराम राम के दरवाजे में घुस गई। दरवाजे पर बंधी भैंस को जख्मी करते स्कार्पियो मकान की दीवार से टकरा कर रूक गई। स्कार्पियो के टक्कर से पोल भी टूट गया व दरवाजे पर बंधी भैंस का कुल्हा व पैर टूट गया। घटना के बाद चालक स्कार्पियो छोड़कर भाग गया। सुखपुरा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिया।