सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत
जागरण संवाददाता बलिया जनपद के अगल-अलग क्षेत्रों में नए साल के पहले दिन शुक्रवार को हुए सड़
जागरण संवाददाता, बलिया : जनपद के अगल-अलग क्षेत्रों में नए साल के पहले दिन शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में हुई घटना में मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस इसके शिनाख्त में जुट गई है।
बिल्थरारोड : उभांव थाना के फरसाटार गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार सैफ अंसारी (21) की मौत हो गई। वहीं साथ रहा राघवेंद्र सिंह (37) गंभीर रूप घायल हो गया। घायल को सीयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पिकअप सवार भाग निकला। बाइक सवार दोनों युवक भीमपुरा थाना के मसुरिया निवासी हैं। ये बिल्थरारोड से बाजार करके वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप ने धक्का मार दिया। मृतक सैफ अंसारी अपने माता-पिता का इकलौता संतान था।
बांसडीहरोड : बलिया-बांसडीह मार्ग पर बभनौली गांव के समीप शुक्रवार को सड़क पर बाइक चलाकर ठिठोली कर रहे दो बाइक सवारों के बीच टक्कर हो गई। इसमें 18 वर्षीय यवक की मौत हो गई। घटना के बाद इसके साथ के युवक भाग निकले। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
इंदरपुर : नगरा-गड़वार मार्ग के बछईपुर के समीप शुक्रवार को दो बाइकों की टक्कर में देवेंद्र सिंह (40) निवासी पिपरा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। नगरा पुलिस दोनों बाइकों को कब्जे में ले ली।