राज्यसभा में जाने वालों में बलिया से दो नाम
जागरण संवाददाता बलिया राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से आठ नामों में सबसे खास बात यह रही
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 04:38 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 04:38 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बलिया: राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से आठ नामों में सबसे खास बात यह रही कि इसमें बलिया जिले से ताल्लुक रखने वाले दो नाम हैं। पहला नीरज शेखर तो दूसरा हरिद्वार दुबे। नीरज शे़खर को तो सभी लोग जानते हैं, लेकिन अधिकतर लोगों को यह पता नहीं होगा कि हरिद्वार दुबे भी बलिया के ही रहने वाले हैं। वे जनपद के हुसेनाबाद के मूल निवासी है। इनके नाम की घोषणा होते ही उनके गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। हालांकि, काफी समय से वह आगरा रहते हैं। वहां पर वह कई बार विधायक भी रहे हैं। कल्याण सिंह की सरकार में एक बार मंत्री भी रह चुके हैं। भाजपा के पुराने सिपाही रहे हरिद्वार का कद पार्टी में काफी ऊंचा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें