धक्का मारने के बाद टेंपो पलटा, दो घायल
मनियर (बलिया): थाना क्षेत्र के मनियर बस स्टैंड पर शनिवार की दोपहर बारह बजे अनियंत्रित टेंपो कन्हैया गोंड (50) निवासी मनियर को धक्का मारने के बाद पलट गया। इससे टेंपो में सवार विजय पासवान (30) पुत्र रामनाथ पासवान निवासी शनिचरी मंदिर गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
जासं, मनियर (बलिया): थाना क्षेत्र के मनियर बस स्टैंड पर शनिवार की दोपहर बारह बजे अनियंत्रित टेंपो कन्हैया गोंड (50) निवासी मनियर को धक्का मारने के बाद पलट गया। इससे टेंपो में सवार विजय पासवान (30) पुत्र रामनाथ पासवान निवासी शनिचरी मंदिर गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। टेंपो सवारी लेकर आ रही थी। इसी बीच कन्हैया गोंड को धक्का मार दिया। इसके बाद भागते समय अनियंत्रित होकर कुछ दूर रानीपुर के पास पलट गया। इसमें घायल यात्री विजय को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों ने इस संबंध में तहरीर दे दी है।