मारपीट में दो घायल, मुकदमा दर्ज
जागरण संवाददाता इंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के कुरेजी बाजार में मंगलवार को पुरानी रंजिश को
जागरण संवाददाता, इंदरपुर (बलिया): क्षेत्र के कुरेजी बाजार में मंगलवार को पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की तहरीर पर गड़वार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुढ़ऊ गांव के दो युवक चित्रसेन यादव व अंकित यादव बाजार गए हुए थे। इसी बीच पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित के स्वजनों ने आरोपितों के घर पर जाकर तांडव किया। इसके चलते दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। थाने में दोनों तरफ से तहरीर दी गयी है। पुलिस घायल चित्रसेन की तहरीर पर सोनू पाठक, रामाश्रय समेत तीन लोगों पर मुकदमा कायम किया है। साथ ही आरोपितों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।